August 8, 2026 3:55 am

आशियाना: दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध विवाहिता को पडा भारीपति ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अपने दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध करना भारी पड गए। पति ने उसे कमरे में बंद करके बेल्ट से जमकर पीट दिया। पीडिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि तेहपुर के कनपुरवा, थाना खखरेडू की निवासी नीता देवी का कहना है कि उन्हें कुछ समय से अपने पति विजय कुमार पाल की गतिविधियों पर संदेह था। सोमवार को विजय को गांव लौटना था, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंचे। इस पर पर वह पति की तलाश में बंगला बाजार, रुचिखंड प्रथम स्थित मिथलेश गुप्ता के मकान पर पहुंचीं। वहां उन्होंने अपने पति विजय कुमार पाल को एक अन्य महिला के साथ पाया।

नीता को सामने देखकर विजय आगबबूला हो गए और उनका हाथ पकड़कर कमरे में खींच लिया, जहां उन्होंने नीता की पिटाई की। किसी तरह पति के चंगुल से छूटकर नीता देवी बंगला बाजार पुलिस चौकी पहुंचीं और घटना की जानकारी दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!