August 8, 2026 3:59 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली कामयाबी: 24 घंटे के भीतर तीन करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ के पर्यवेक्षण तथा सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह की देखरेख में यूपी के अलग-अलग जिलों में आतंक का पर्याय बने तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट आगरा, एएनटीएफ यूनिट बरेली व एएनटीएफ सहारनपुर की संयुक्त कार्रवाई में 514.745 किलो ग्राम अवैध गांजा व 7.140 किलो ग्राम अवैध अफीम बरामद करते हुए सात तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इनके पास से बरामद अवैध मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपए के करीब आंकी जा रही है।

यूपी की एएनटीएफ टीम को मिली बड़ी सफलता

एएनटीएफ मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस महा अभियान में तीन जिलों की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अबतक कुल 361 मुकदमों में 1003 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13.740 किलो ग्राम अवैध मार्फीन, 63.273 किलो ग्राम अवैध हेरोइन व स्मैक के अलावा 220.700 किलो ग्राम चरस, 211.100 किलो ग्राम अफीम, 15096.113 किलो ग्राम डोडा पोस्त, 22351.165 किलो ग्राम गांजा, 2.074 किलो ग्राम कोकीन एवं 6.700 किलो ग्राम एमडीएमए बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सिलसिलेवार तरीके से बरामद हुई मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 381 करोड़ 70 लाख 72 हजार 500 रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!