ए अहमद सौदागर लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी वेलेंटाइन डे के मौके शनिवार को सुरक्षा के मद्देनजर पार्कों में पुलिस तैनात रहेगी। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
स्कूल, कॉलेज और मॉल के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉयड को तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मुताबिक अराजक तत्वों और महिलाओं से अभद्रता करने वालों पर खास नजर रहगी।
उनका का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रेस्टोरेंट और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिस मुस्तैद रहगी। पिंक बूथ, पिंक स्कूटी और पिंक चार पहिया वाहनों को पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है।
कोई छेड़खानी करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाएगी। इसके लिए साइबर सेल को अलर्ट किया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं पर भी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल इसकी सूचना दें। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने राजधानी लखनऊ के सभी जोन के सर्किल अफसरों और थानेदारों को चौकन्ना रहने के लिए निर्देश दिए हैं।




