August 8, 2026 3:57 am

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: गोमतीनगर विस्तार से चार तस्करों को पकड़ा, 92 लाख का अवैध गांजा बरामद 

3,70 कुंतल अवैध गांजा, एक ट्रक, पांच मोबाइल फोन, एक जियो वाई-फाई, एक स्कार्पियो व 9300 रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नशे के चार तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ टीम को इनके पास से 3,70 कुंतल अवैध गांजा, एक ट्रक, पांच मोबाइल फोन, एक जियो वाई-फाई, एक स्कार्पियो व 9300 रुपए की नकदी बरामद हुई है। एसटीएफ के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 92.50 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी एसटीएफ की टीम ने शनिवार गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश किया है। एसटीएफ ने गिरोह के चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3,70 कुंतल अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 92.50 लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ के मुताबिक पिछले कुछ दिनों लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों और राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने में तस्कर सक्रिय हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार को मुखबिर द्वारा एसटीएफ को सूचना मिली कि एक गिरोह है जो ट्रक में लादकर भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर तस्कर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं।

इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर ट्रक व स्कार्पियो सहित चार लोगों को धरदबोचा। जिनकी पहचान बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र कमरिया बाग निवासी मयंक जायसवाल, बीकेटी लखनऊ निवासी जीतू श्रीवास्तव उर्फ दद्दा, इंदिरा नगर निवासी पारितोष त्रिपाठी व नालंदा बिहार निवासी कुलदीप यादव के रूप में हुई। एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई करते हैं और इनका तार यूपी के अलावा अलग-अलग राज्यों से जुड़े हुए होने की बात सामने आई है। इनके पास से बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 92.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!