August 8, 2026 3:59 am

चर्चित कोडीन युक्त कफ सीरप कांड क्राइम ब्रांच व मुगलसराय पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

कोडीन युक्त कफ सीरप के गोरखधंधे से बढ़ाई कई साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति जब्त

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चर्चित कोडीन युक्त कफ सीरप मामले में अवैध तरीके से धन अर्जित की गई मुगलसराय की क्राइम ब्रांच और चंदौली थाने की पुलिस ने इस गोरखधंधे में लिप्त स्वपनिल केसरी की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अरूण कुमार सिंह के मुताबिक कोडीन युक्त कफ सीरप से करोड़ों की संपत्ति बना रखे किशना नगर निवासी स्वपनिल केसरी पुत्र मनोज केसरी की साढ़े तीन करोड़ रुपए की संपत्ति को जांच-पड़ताल के बाद अदालत के आदेश पर कुर्क की गई है।

उन्होंने बताया कि शातिर दिमाग वाले स्वपनिल केसरी ने अवैध तरीके से कोडीन युक्त कफ सीरप का गोरखधंधा कर करोड़ों की संपत्ति बना रखा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!