August 8, 2026 3:57 am

श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज ने गरिमामय वातावरण में मनाया फाउंडेशन डे 

लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में फाउंडेशन डे बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।

विद्यालय की प्रबंधिका महोदया श्रीमती शैल सिंह जी ने अपने संबोधन में विद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की विकास यात्रा से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों के साथ प्रारंभ हुआ यह संस्थान आज शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आधुनिक शिक्षा पद्धति, नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बच्चों को परिश्रम, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. आशीष कुमार सिंह जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालय से प्राप्त प्रेरणाओं को साझा करते हुए कहा कि यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है और आने वाले समय में यह संस्था क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!