August 9, 2026 4:58 am

एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी: 55 लाख का अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार 

ऊंचाहार क्षेत्र से दबोचा, 108.410 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक स्कार्पियो, दो मोबाइल फोन, एक आईफोन व 5,500 रुपए की नकदी बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काफी दिनों से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र से तीन तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों की स्कार्पियो की तलाशी ली गई दंग रह गए देखा स्कार्पियो के भीतर भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। एएनटीएफ का कहना है कि बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

इनके पास से 108.410 किलो ग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक स्कार्पियो व 5,500 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के घुरवारा थाना डलमऊ निवासी सर्वेश जायसवाल, प्रिंस यादव व उपरोक्त निवासी अंकित सिंह बताया। उपनिरीक्षक अयनुद्दीन ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो इलाहाबाद से अवैध मादक पदार्थ की खेप खरीदकर रायबरेली जिले सहित अन्य जिलों में छोटे-छोटे ग्राहकों को बेचते हैं और यह भी बताया कि इस गोरखधंधे में काफी दिनों से लिप्त हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!