दो किलो 890 ग्राम अवैध अफीम, एक कार, मोबाइल फोन व 1,100 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ टीम ने भमौरा पुलिस की सहयोग से बामियान रेलवे स्टेशन के पास से एक महिला तस्कर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से दो किलो 890 ग्राम अवैध अफीम, एक कार, तीन मोबाइल फोन व 1,100 रुपए की नकदी बरामद हुई है। एएनटीएफ टीम के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 लाख रुपए की बताई जा रही है।
एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक लोकेंद्र कुमार की टीम ने बरेली जिले के भमोरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक हिरेंद्र सिंह, महिला हेड कांस्टेबल अनुपम के सहयोग से शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम बिसौली जनपद बरेली निवासी पुष्पेंद्र व मुजफ्फरपुर बिहार निवासी मरमशीला देवी बताया।
एएनटीएफ टीम का कहना है कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग अवैध अफीम बिहार से लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग महंगी कार में अवैध मादक पदार्थ रखकर इस गोरखधंधे को अंजाम देते हैं।




