मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मलिहाबाद तहसील में शनिवार को उप जिला अधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिला अधिकारी अंकित कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, समाधान दिवस में शिकायती पत्र लगभग 50 दर्ज किए गए जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष 45 शिकायतों का निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है और जबकि इस समाधान दिवस में बहुत से विभाग से अधिकारी एवं कर्मचारी नदारत दिखाई पड़े और किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई दिखाई पड़ी, बिराहिमपुर निवासी किन्नू मुन्नीलाल आदित्य प्रताप सिंह अमरेश प्रसाद शिकायत दर्ज कराई की लेखपाल एवं सचिन अनुज के द्वारा घरौली का वितरण करने का जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन यह दोनों कर्मचारियों की लापरवाही से घरौली का वितरण नहीं कर रहे हैं।
अटौरा निवासी शशिकांत पुत्र अयोध्या प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि हमारे गांव में खसरा नंबर 106 पर भूमि सरकारी चारागाह पर अवैध कब्जा कर लिया महेश ने अपना पक्का मकान का निर्माण कार्य कर रहे हैं इसी तरह दूसरी जमीन 112 खसरा की जमीन पर अवैध कब्जा करके अपना मकान का निर्माण कर रहे हैं जबकि इसकी शिकायत होने के बाद सरकार द्वारा इसका जुर्माना 31625 रुपए लगा चुका है फिर भी यह लोग मरने को तैयार नहीं है अगर इसका कोई विरोध करता है तो यह लोग गाली गलौज मारपीट पर उतारू है ग्राम इब्राहिमपुर निवासी किन्नू मुन्नीलाल बेचालाल अयोध्या प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि हमारे ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा पीएम आवास के लिए लाभार्थियों के घर घर पहुंच कर सर्वे करके जो पत्र लाभार्थी हो उनकी सूची बनाकर सरकार को भेजने का आदेश जारी किया गया था परंतु जब सर्वेक्षण किया गया जिन लोगों को लाभार्थियों को सूची उपलब्ध कराई गई थी ब्लॉक के अधिकारी ज ई घर-घर जाकर चेक किया वह लोग आपात मिले जिनके नाम काट दिए गए हैं जिस पर ग्राम प्रधान एवं सचिव ने मिलकर आपस में कासुनी गाली गलौज किया जिस पर ज ई साहब ने इसकी शिकायत खंड विकारी को दिया गया था और ग्राम प्रधान सचिव ने अपनी मनमानी ढंग से अपने लोगों को आवास दिलाए जाने का काम कर रहे हैं ग्राम काकरिया खेड़ा माजरा दिलावर नगर निवासी अनूप मौर्या ने शिकायत दर्ज कराई की दिलवर नगर से मुख्य मार्ग से हरिहरपुर जाने वाली सड़क आई जर्जर खस्ता हालत हो चुकी है जिस पर बड़े-बड़े गद्दे होने के कारण पैदल भी चलना मुश्किल हो रहा है जिससे यदि कोई गांव की गर्भवती महिलाएं एंबुलेंस से जाती हैं आई बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है इसे मरम्मत कराए जाने की मांग की ग्राम पंचायत बाख खेड़ा ग्राम प्रधान श्रीमती सरिता देवी मीरा देवी एवं ग्रामीण सरला देवी हरिचंद मैकूलाल महेश बाबूलाल मुकेश आशीष जयपाल अर्जुन एक दर्जन अधिक लोगों ने बताया कि हमारे गांव के घरों का निकासी का पानी निकाल कर तालाब में जाता है अभी तक सरकारी अभिलेखों में तालाब नहीं दर्ज किया गया है दर्ज कालिया जाए ताकि जो बारिश का पानी वह घरों का पानी आसानी से तालाब में पहुंच सके और जो बीच रास्ते में गंदा पानी भरा रहता है ना भरे सरकारी अभिलेखों में सरकारी तालाब दर्ज कराया जाए मांग की युसूफ खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि मोहन रोड को चौड़ी करण कराए जाने की मांग कई बार करने के बावजूद भी कोई भी कर्मचारी अधिकारी नहीं ध्यान दे रहे हैं और इस रोड पर काफी दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसके कारण अनेकों लोगों की जान भी जा चुकी है इसलिए इस सड़क को चोढीकारण कराया जाने की मांग की है इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।




