August 8, 2026 3:59 am

पीएसी से बर्खास्त 35 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत

रविवार को शव घर के अंदर मिलनें से हड़कंप 

कई दिन पुराना शव होनें की आशंका, आ रही थी दुर्गन्ध 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के प्रयागराज जिले में पीएसी से बर्खास्त 35 वर्षीय कर्मचारी आशीर्वाद उर्फ प्रिंस की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।इससे आस-हड़कंप मच गया।

प्रयागराज के चकहीरानंद मुहल्ले में रविवार को उसका शव घर के अंदर मिला।शव कई दिन पुराना होनें के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। वही कमरे में कीड़े रेंग रहे थे।इनकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई ? यह अभी तक स्पष्ठ नहीं हो सका है।हलांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

यूपी के बलिया जिले के फिरोजपुर थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी अवनिंद्र कुमार 42वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। वह अपने बेटे आशीष और आशीर्वाद, पत्नी अंजू के साथ नैनी थाना क्षेत्र के चकहीरानंद मुहल्ले में मकान बनवाकर रहते थे। वर्ष 2011 में अवनिंद्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तब छोटे बेटे आशीर्वाद को मृतक आश्रित कोटे के तहत पीएसी में कुक की नौकरी मिली।ड्यूटी में लापरवाही के चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वह गुजरात के सूरत स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा।इस दौरान मां अंजू गांव चली गई और बड़ा भाई आशीष गुड़गांव में नौकरी करने लगा। आंख की रोशनी कम होने के कारण आशीर्वाद ने नौकरी छोड़ दी और यहां आकर अकेले रहने लगा।शनिवार को मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने आशीष को फोन पर बताया। रविवार को वह घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला था और आशीर्वाद का शव जमीन पर पड़ा था। कमरे में कीड़े रेंग रहे थे और दुर्गंध आ रही थी।

इस घटना की जानकारी पाते ही एसीपी करछना सुनील सिंह औऱ इंस्पेक्टर नैनी बृजकिशोर गौतम तत्काल मौके पर पहुंचे औऱ फोरेंसिक टीम के साथ बड़ी देर तक घटना स्थल की जाँच पड़ताल कर छानबीन की।पुलिस नें कमरे से मोबाइल फोन को कब्जे लिया। उनका फोन स्विच आफ था।इसको लेकर पड़ोसियों नें बताया कि करीब दस दिन से आशीर्वाद घर से बाहर नहीं निकला था और कमरे का दरवाजा खुला था। फिलहाल मौत कैसे हुई, इस पर अभी रहस्य बरकरार है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।एसीपी करछना सुनील सिंह की माने तो मकान के भीतर युवक की लाश मिली है, जो कई दिन पुरानी थी। पूछताछ में भाई और पड़ाेसियों से पता चला है कि युवक शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!