August 8, 2026 3:58 am

गोसाईगंज: तेज रफ्तार सवारी से भरी डबल डेकर बस पलटी, पांच लोगों की मौत, 16 से अधिक यात्री जख्मी 

चारों ओर मची चीख-पुकार, पुलिस बचाव कार्य में जुटी 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खेमा खेड़ा गांव के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित खेमा खेड़ा गांव के सोमवार को लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस चालक की लापरवाही ने पांच यात्रियों की जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और क्रेन के साथ मौके पर पहुंची और आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को बाहर निकालवाकर अस्पताल भिजवाया जहां, पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक लुधियाना से सवारी भरकर डबल डेकर बस चालक दरभंगा बिहार लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित खेमा खेड़ा गांव के पास पहुंची थी कि तभी चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।

घटना की खबर मिलते मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया गया है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!