August 9, 2026 4:56 am

एसटीएफ: सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले को यूपी एसटीएफ नें कैंट से दबोचा

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एसटीएफ नवयुवकों को भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति आलोक तिवारी को राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र के उस्मान चौक व सदर के बीच से गिरफ्तार किया हैं। पकड़ा गया आरोपी कन्नौज के मोगपुर निगोह, थाना विशुनगढ, छिबरामऊ का हैं।इसके पास से अंक पत्र पांच व फर्जी आधार कार्ड एक व वास्तविक आधार कार्ड एक तथा एटीएम कार्ड एक औऱ रुपये 1430/- नगद बरामद हुआ।एसटीएफ के मुताबिक आलोक तिवारी आर्मी में भर्ती होने के लिए आने वाले लड़को को भती सेंटर के आस -पास आकर देखता रहता है। उसमें से जिन लड़कों को मेडिकल टेस्ट में पहली बार रिजेक्ट कर दिया जाता है। उन लड़को के बारे में पता करके उनका मेडिकल टेस्ट पास कराने का लालच देकर उनसे एक से डेढ़ लाख रूपये ले लेता है। एक वार में कम से कम सात से आठ लड़कों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें तैयारी करवाता है। जिन लड़कों को हाथ
कांपने की दिकत होती है, उन्हें वह टेस्ट से लगभग 1 घण्टे पहले ड्युराबोलिन का इन्जेक्शन लगवा देता है। जिससे उनके हाथ कांपने बंद हो जाते हैं। जिन लडकों के कान में समस्या होती है।उनका उनका कान साफ करवा देता है। इसके बाद उन्हें दुबारा मेडिकल टेस्ट के लिए भेज देता है। जो अपने आप मेडिकल टेस्ट पास हो जाते है उनके रूपये रख लेता है तथा जो टेस्ट में पास नहीं होते है उनके दिये हुए पैसे में 10-20 हजार रूपये काट कर बाकी रूपये वापस कर देता है।जित्तसे वह लड़के किसी से कोई शिकायत नहीं करते हैं। सेना ने नहीं होने के लिए आने वाले लड़को से उनकी ओरिजनल मार्कशीट रख लेता है, जिससे वह लड़के बिना रूपये दिये नहीं जा पाते हैं। पकड़े गये आरोपी को राजधानी के थाना कैन्ट में दाखिल किया गया हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!