August 8, 2026 8:18 am

मिशन शक्ति 5.0: कमिश्नरेट पुलिस ने बच्चों और महिलाओं का बढ़ाया हौसला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए बीकेटी क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मियों द्वितीय टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व बच्चो को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कस्बा बीकेटी में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया तथा उन्हें आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल ने समुदाय के बीच सुरक्षा एवं जागरूकता का एक सशक्त माहौल निर्मित किया।

कमिश्नरेट पुलिस उपरी मैदान में

मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में जनपद लखनऊ में 54 थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र की स्थापना की जा चुकी है। जिसमें एक निरीक्षक, एक अतिरिक्त निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक की नियुक्ति की जा चुकी है। थाने पर आने वाली महिलाओं की समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।

आयोजक टीम/आयोजन महिला आरक्षी रेनू, महिला थाना द्वितीय, थाना बीकेटी कमिश्नरेट, महिला आरक्षी सीमा कुमारी, महिला थाना द्वितीय, थाना बीकेटी कमिश्नरेट, महिला आरक्षी रूबी, महिला थाना द्वितीय, थाना बीकेटी कमिश्नरेट

बीकेटी पुलिस द्वारा कस्बा बक्शी का तालाब बाजार में भ्रमणशील रहकर महिला आरक्षी रेनू, महिला थाना द्वितीय, थाना बीकेटी कमिश्नरेट, महिला आरक्षी सीमा कुमारी, महिला थाना द्वितीय, थाना बीकेटी कमिश्नरेट, महिला आरक्षी रूबी, महिला थाना द्वितीय, थाना बीकेटी कमिश्नरेट

थाना बीकेटी कस्बा बक्शी का तालाब बाजार में भ्रमणशील रहकर महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी जानकारियाँ प्रदान कीं, जिनमें सामान्य अपराधों एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, सी.ई.आई.आर. पोर्टल के उपयोग, यूपी कॉप ऐप की उपयोगिता तथा हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवाएं), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्डलाइन) और 1076 (टोल-फ्री हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी शामिल थी। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों के बारे में बताया गया, साइबर फ्रॉड से बचने के व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए और बालिकाओं को उनके भविष्य के प्रति आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीण महिलाओं के साथ हुए इस सार्थक संवाद ने न केवल उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर व्यापक जानकारी से अवगत कराया, बल्कि पुलिस-जनता के बीच विश्वास और सहयोग के सेतु को भी मजबूत किया।

बताते चलें कि इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश आधुनिक डिजिटल युग में बढ़ते खतरों को देखते हुए, इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन उत्पीड़न और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपाय सिखाए गए। साथ ही, साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया और जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।

टीम ने थाना स्थानीय पर संचालित महिला सुरक्षा केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी और महिलाओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!