ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के मथुरा जिले के बरसाना एवं नंदगांव क्षेत्र की विश्वप्रसिद्ध लट्ठामार/लड्डूमार होली को लेकर लोग अफवाहे फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयाश कर रहे है।
इसको लेकर पुलिस सख्त हो गई है।पुरानी वीडियो क्लिप के आंशिक भाग को सोशल मीडिया पर वायरल कर सदियों पुरानी परम्परा को बदनाम करने एवं भ्रामक सामग्री फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध में थाना बरसाना में पुलिस नें आईटी एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस नें जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चन्द्र रावत के विश्वप्रसिद्ध लट्ठामार/लड्डुमार होली बरसाना व नन्दगाँव मथुरा की पुरानी वीडियो की क्लिप के आंशिक भाग को सोशल मीडिया पर वायरल कर 5000 वर्ष पुरानी परम्परा को बदनाम करने वालों के विरूद्ध थाना बरसाना पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष सोशल मीडिया पर विश्वप्रसिद्ध लट्ठामार/ लड्डूमार होली बरसाना/ नन्दगाँव मथुरा की पुरानी वीडियो की क्लिप के आंशिक भागों को सोशल मीडिया पर वायरल करने के कुछ वीडियो संज्ञान में आये हैं।इन वीडियो की जाँच पुलिस टीम थाना बरसाना मथुरा द्वारा की गयी तो पाया कि कुछ
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नें बरसाना व नंदगांव की होली की पुरानी वीडियो की कुछ क्लिप को एडिट कर वीडियो वायरल किया हैं।वीडियो वायरल करने वाले सोशल मीडिया एकाउन्ट होल्डरों द्वारा इस प्रकार की भ्रामक वीडियो के कारण क्षेत्र में भ्रम, अफवाह तथा सामाजिक वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। वही महिलाओं में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि सामाजिक तनाव व अफवाह की स्थिति बन सकती है ।इस मामले को संज्ञान लेकर धारा 196(2)/353(2) बीएनएस व 67/67ए आई टी एक्ट का मुकदमा मथुरा के थाना बरसाना पर दर्ज किया गया है।




