August 8, 2026 3:58 am

सेवा, सहयोग और विश्वास का मतलब ममता चैरिटेबल ट्रस्ट – नीरज सिंह

लखनऊ। (संवाददाता) बलरामपुर चिकित्सालय को ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दस स्ट्रेचर एवं 10 व्हील चेयर अनुदान के रूप मे उपलब्ध कराये गये।

इस अवसर पर रक्षमंत्री राजनाथ के सुपुत्र एवं भाजपा के युवा चेहरा नीरज सिंह मुख्य अतिथि मे रूप मे उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन मे युवा नेता नीरज् सिंह ने ममता चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव मिश्रा की जमकर तारीफ की। उन्होंने ममता चेरिटेबल ट्रस्ट को गरीबो के लिए एक भरोसेमंद साथी के तौर पर बताया। उन्होंने कहा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा निश्चित तौर से उनके पिता एवं देश के रक्षमंत्री के उद्देश्यों की पूर्ती के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है।उन्होंने कहा ममता चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबो की मदद के लिए सिर्फ लखनऊ ही नही आसपास के जिलों तक अपना यह सहायता अभियान लगातार चलाते आ रहे है।

आज इसी क्रम मे उन्होंने बलरामपुर अस्पताल मे दस स्ट्रेचर एवं 10 व्हील चेयर गरीबो की सहायतार्थ प्रदान किये। ट्रस्ट के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा ममता चेरिटेबल ट्रस्ट सिर्फ समाज के गरीबो की मदद के लिए ही बना है और यही इस ट्रस्ट की पहचान है। उन्होंने कहा उनका ट्रस्ट समय समय पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण वितरण, सर्दियों मे कंबल वितरण आदि महाअभियान गरीबो हेतु आयोजित करता रहा है। राजीव मिश्रा ने कहा अगर कोई भी अस्पताल गरीबो की सहायता के लिए कोई भी उपकरण,मशीन या समग्री के लिये ममता चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ समन्वय स्थापित करता है तो निश्चित रूप से ट्रस्ट उनकी अपेक्षा पर खरा उतरेगा और गौरान्वित होगा।डा. कविता आर्या, निदेशक बलरामपुर अस्पताल ने कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि ट्रस्ट के अध्यक्ष की गरीबो को सहायता करने की निस्वार्थ प्रयास ही उनके चेहरे पर खुशी और संतोष को दर्शाती है।

सीएमएस डॉ हिमांशु चतुर्वेदी ने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ की ही नही बल्कि पूरे भारत की सर्वश्रेष्ठ संस्था है जो संकट के समय चाहे वह कोविड काल में जरूरतमंद लोगो राशन उपलब्ध कराना हो या फिर पूरे लखनऊ को सैनीटाईजर, मास्क सहित नेबुलाइजर मशीन एवं कोविड किट देने का काम रहा हो या शिक्षा के क्षेत्र में किसी गरीब विद्यार्थियों की सहायता करनी हों या फिर अस्पताल में भर्ती मरीजों को खून की उपलब्धता करानी हो ट्रस्ट ने 24 घंटों की सेवा के साथ जरूरतमंदो के साथ खडी रही है। इस अवसर पर डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, चीफ फार्मासिस्ट एसऍम त्रिपाठी, डॉ एसके पांडे, अरुण सिंह, मुकेश जोशी आदि को भाजपा युवा नेता ने सम्मानित किया। कार्यक्रम ले अयोजीत करने मे ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव पांडे, रोहित मिश्रा, जितेश श्रीवास्तव सहित ट्रस्ट की टीम की अहम भूमिका रही।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!