ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर जिले के थाना हलियापुर से 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित आरोपी दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह को यूपी एसटीएफ नें सुल्तानपुर जिले के थाना क्षेत्र हलियापुर आम घाट पुराना पुल मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया आरोपी थाना हलियापुर दर्ज धारा-191(2),193 (3), 190.262.121 (1) 132,310(2),352, 351(3), 109(1) बी०एन० एस० में वांछित था। इसके विरुद्ध 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
यूपी एसटीएफ के मुताबिक आरोपी दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह 20 नवम्बर 2025 को दिन में उसके लड़के आदर्श सिंह को अयोध्या के थाना कुमारगंज पुलिस अपने मुकदमें धारा 109 (1) मा०न्या०सं० में उसके घर से दबिश देकर पकड़ ली थी। पुत्र के चिल्लाने पर यह व उसके घर वाले अपने पुत्र को छुडाने के लिये घर में रखे गढ़ासे व लाठी-उण्डे से कुमारगंज की पुलिस वालों पर हमला कर दिये थे और पुलिस को मारने पीटने लगे और आदर्श सिंह को छुड़ा लिया। इसमें उसके लड़के आदर्श सिंह, शिवम सिंह व अखिलेश सिह उसकी पत्नी प्रमिला सिंह व लड़की शिवानी सिंह शामिल थी। पुलिस की सरकारी पिस्टल को उसके छोटे लड़के अखिलेश सिंह ने छीन लिया और वहां से भाग गया और हम लोगों ने इसी बीच पुलिस वालों के मोबाइल भी छीन लिये थे कि वह कहीं फोन न कर सके।
एसटीएफ के मुताबिक घटना के बाद से ही यह लोग घर से भागे हुए थे और पुलिस से बचते फिर रहे थे। वह उसी मुकदमें में अपने लड़को व पत्नी को छुडाने के लिये प्रयास कर रहा था और इस हेतु सुलतानपुर आया हुआ था। पपकड़ लिया गया। इसके विरुद्ध पांच मुकदमे दर्ज है।




