August 8, 2026 4:50 am

सुशांत गोल्फ सिटी: दो लोगों को कुचलकर मौत की नींद सुलाने वाला गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन चलाकर दो लोगों की कुचल कर जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल महिन्द्रा कार बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक पांच मार्च 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के गोपाल खेड़ा गांव निवासी सुमेश ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि वाहन संख्या यूपी 32 क्यू वाई 1854 के चालक सुमेश के पिता की बुलेट में टक्कर मार दी थी, जिससे सुशील कुमार व सुमेश के नाना मुन्नीलाल की मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला था। पुलिस ने शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित खुर्दही बाजार निवासी शिवम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!