घटना में इस्तेमाल आला कत्ल लकड़ी का पटरा बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित फरीदी पुर निवासी 40 वर्षीय रमेश की हत्या महिलाओं सहित चार लोगों ने लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर किया था।
रविवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का पटरा बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक छह मार्च 2026 को मामूली कहासुनी के बाद रमेश को हमलावरों ने पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर माल थाना क्षेत्र स्थित देवरी भारत व हाल पता ठाकुरगंज क्षेत्र के फरीदी पुर निवासी सूरज गौतम, बाराबंकी निवासी राजेंद्र, फरीदी पुर निवासी रेखा व उपरोक्त निवासी चांदनी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का पटरा बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





