August 8, 2026 2:56 am

चिनहट: नाबालिग लड़की को भगाकर उसकी इज्जत पर डाका डालने वाला गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसकी इज्जत पर डाका डालने वाले बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित बरेठी निवासी अमन प्रजापति को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बीते पांच अगस्त 2025 को एक पीड़ित महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित बरेठी गांव निवासी अमन प्रजापति बहला-फुसलाकर भगा ले गया और आरोपी ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया गया था, जबकि आरोपी फरार चल रहा था।

इंस्पेक्टर के मुताबिक रविवार को उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ल, कांस्टेबल अभिमन्यु चौधरी व कांस्टेबल रामपाल जयसवाल कुमार ने रविवार को फरार चल रहे आरोपी अमन प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!