August 8, 2026 2:56 am

पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे 1384 आवासीय भवन-डीजीपी  

पुलिस बल को मिलेगी बेहतर रहने की सुविधाएं, होली मिलन का हुआ आयोजन  

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि राज्य में पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए कुल 1384 आवासीय भवन बनाए जा रहे हैं, जिससे पुलिस बल को बेहतर रहने की सुविधाएं मिल सकेंगी।सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान डीजीपी ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार पुलिसकर्मियों के कल्याण और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

डीजीपी ने बताया कि सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पुलिस विभाग के लिए 44 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। यह राशि प्रदेश में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए खर्च की जाएगी। इसके तहत आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था, आधारभूत ढांचे के विकास और पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

डीजीपी नें कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न मंचों पर उत्तर प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की है। यह पूरे पुलिस बल के लिए गर्व की बात है और इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है।डीजीपी ने पुलिस बल के समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि सभी कर्मियों को उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस बल इसी तरह जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!