August 8, 2026 3:00 am

मड़ियांव: अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3.390 किलोग्राम अवैध गांजा व नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.390 किलोग्राम अवैध गांजा, 13 पुड़िया व 850 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियांव पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम मड़ियांव के फैजुल्लागंज क्षेत्र स्थित श्याम विहार कॉलोनी निवासी बलवंत उर्फ झुक्का व उपरोक्त निवासी पीयूष बाल्मीकि बताया।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपितों ने बताया कि यह लोग अपनी महंगी शौक के लिए मादक पदार्थों की तस्करी करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!