August 8, 2026 3:56 am

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत की नींद सुलाने वाला दबोचा गया 

48 घंटे के भीतर पुलिस को मिली कामयाबी, घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद 

निगोहां क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा मजरा उतरावां गांव आठ मार्च 2026 को मामूली विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर मौत की नींद सुलाने वाले पति राजेश रावत को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। इंस्पेक्टर निगोहां के मुताबिक आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया है। कातिल को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर निगोहां अनुज कुमार तिवारी के मुताबिक मूल रूप से नगराम क्षेत्र स्थित अकहरदू गांव निवासी राजेश रावत परिवार के साथ निगोहां के शेखन खेड़ा गांव में रहता है।

उन्होंने बताया कि आठ मार्च 2026 को घरेलू कलह के चलते राजेश रावत ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी के ऊपर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निकला था। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन और इंस्पेक्टर निगोहां अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में लगी पुलिस की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी राजेश रावत को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद किया है।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से नगराम क्षेत्र स्थित अकहरदू गांव का रहने वाला है और वह वहां की जमीन बेचकर अपनी ससुराल शेखन खेड़ा गांव में रहता था। वह शराब पीने का आदी है पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!