August 8, 2026 2:59 am

ग्राम मवई कला की जनता त्रस्त सफाई कर्मी मस्त

जिम्मेदारों द्वारा स्वच्छ मिशन की उड़ाई जा रही खुलेआम धज्जियां

मलियाबाद लखनऊ (संवाददाता) राजधानी के विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत मवई कला पांच गांव लगते हैं जैसे की फतेहपुर महबूब खेड़ा सेरीया तिलक खेड़ा में काफी समय से और होली के त्योहार में भी अभी तक जनता त्रस्त सफाई कर्मी मस्त जिम्मेदारों द्वारा स्वच्छ मिशन की उड़ाई जा रही धज्जियां काफी समय से गांव में लगा हुआ गंदगी का अंबार गांव की नालियां गंदगी से पटी हुई हैं और जगह-जगह पर कूड़ा करकट के ढेर लगे हुए हैं जिससे सफाई कर्मी ना होने से गांव में मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

मच्छरों के काटने से नई-नई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं जैसे की भयंकर रोग फैलने का डर सता रहा है और मच्छरों की काटने से रात में नींद नहीं आती और है और बताया कि जबकि गांव की नालियों में दवा का छिड़काव करने के लिए पैसा जॉइंट खाते में जो की ग्राम प्रधान एवं सुपरवाइजर के खाते में सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन फिर भी यह दोनों लोग दवा का छिड़काव नहीं करवा रहे हैं भी इस समय छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं पुरुषों को खांसी जुखाम बुखार उल्टियां होने लगती हैं और गांव के निवासियों ने बताया कि इन नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है जिसके कारण हमारे लोगों के छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए परेशान होते हैं जबकि इसकी शिकायत फोन के माध्यम से ग्राम सचिव व प्रधान को दी गई कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी कोई भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।

होली के मौके पर ग्रामीणों ने फावड़ा खुरपा और झाड़ू लेकर नालियों सड़कों की सफाई में लग गए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्मित सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो वह सामूहिक रूप से ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम पंचायत मवई कला में नियमित रूप से सफाई कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!