August 8, 2026 3:05 am

50 हजार के ईनामी बदमाश गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने चंदौली जिले के थाना सैस्यद राजा पर दर्ज पशु तस्करी के एक मुकदमे का वांछित एवं 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित आरोपी अफसार अहमद सिद्दीकी को गुजरात से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी अफसार अहमद सिद्दीकी पुत्र हसीन अहमद निवासी ग्राम रूपनारायण पुर सैल्लाबी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी का है।

पकड़ा गया आरोपी अफसार अहमद सि‌द्दीकी मूलरूप से जनपद कौशाम्बी का रहने वाला है जो गुजरात में रहकर ट्रक चलाने का काम करता है। वहीं पर उसके द्वारा पुराना ट्रक वाहन संख्या गज-01 सी 5702 को खरीदा गया था जिसे 45 हजार रूपये प्रतिमाह के हिसाब से एग्रीमेंट पर चलाने हेतु गुजरात में रह रहे अनुभव तिवारी उर्फ राहुल पुत्र रमाकान्त तिवारी निवासीग्राम कांजा बाजार शमसेरगंज जनपद प्रतापगढ़ को दिया गया था।

उक्त वाहन पर 28 अक्टूबर 2023 को 18 गोवंश लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था जिसे थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा एनएच-२ हाइवे नीवतपुर के पास चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया था परन्तु चालक मौके से फरार हो गया था।

इसको लेकर थाना सैय्यदराजा पर धारा-3/5/5वी/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम दर्ज हुआ था। जिसमें उसका नाम प्रकाश में आया था। कुछ दिन बाद पता चला कि इस मुकदमे में उसके ऊपर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित हो चुका है तभी से यह गिरफ्‌तारी से बचने के लिए गुजरात में ही छिपकर रहने लगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!