August 8, 2026 2:56 am

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर का शुभारंभ, सात दिनों तक चलेगा यह विशेष शिविर 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहे के पास स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शुक्रवार से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का विशेष शिविर का सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज और न्यू विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज सात दिनों तक चलेगा। यह शिविर शनिवार को मटियारी और नंदपुर गांव से शुरू हुआ।

इस मौके पर स्कूल के कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी, पूर्व ग्राम प्रधान दिलीप कुमार विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।शिविर की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

एनएसएस स्वयंसेवकों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि इसके जरिए छात्र-छात्राओं को समाज के बीच जाकर काम करने और समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इसका लक्ष्य उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!