August 8, 2026 3:43 am

चिनहट: फांसी पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस छानबीन में जुटी 

गौरव विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, पढ़ाई का तनाव, प्रेम-प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव शुक्रवार को कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

मूल रूप से सीतापुर जिले के सदना थाना क्षेत्र स्थित मिरकापुर गांव निवासी सुदर्शन लाल चिनहट क्षेत्र के गौरव विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार को सुदर्शन लाल का 26 वर्षीय बेटा सुनील कुमार खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की गई, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!