August 8, 2026 2:56 am

रहीमाबाद: श्रीराम महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन

मलियाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज सुखवर को रहीमाबाद चौराहे के निकट गहदो मार्ग पर स्थित श्री ठाकुर जी महाराज राम जानकी मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ।

आपको बता दें कि,श्री ठाकुर जी महाराज राम जानकी मंदिर प्रांगण में मंदिर के ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम महायज्ञ का समापन हो गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने कथा सुनकर आनंद उठाया। श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। कथा वाचक आचार्य राम जी ने सात दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा की महिमा बताई। इसके साथ ही सातवें दिन कथा वाचक ने हवन यज्ञ और भंडारे से पूर्व कथा वाचक ने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता की गाथा सुनाई। भागवत कथा को सुनने के लिए क्षेत्र भर के भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!