August 8, 2026 3:42 am

यातायात व्यवस्था सुधारने में फेल कमलेश दीक्षित हटाए गए 

रवीना त्यागी को डीसीपी यातायात की मिली जिम्मेदारी

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर नें व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये तीन डीसीपी के क्षेत्रों में परिवर्तन किया है।

पुलिस कमिश्नर नें यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये बड़ा फैसला लेते हुए डीसीपी यातायात रवीना त्यागी को बनाते हुए उन्होंने राजधानी की बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने की नई जिम्मेदारी सौपी है।रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त, यातायात की नई जिम्मेदारी सौप कर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की पुलिस कमिश्नर नें नई शुरुआत की है। जबकि अभी तक डीसीपी यातायात की जिम्मेदारी सभाल रहे डीसीपी अपराध कमलेश दीक्षित यातायात व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह फेल रहे। जिन्हे हटाकर पुलिस कमिश्नर नें उन्हें डीसीपी मुख्यालय बनाया है।इनके पास दोहरा चार्ज था।

वही पुलिस कमिश्नर नें अनिल कुमार यादव पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय को पुलिस उपायुक्त, अपराध अति० प्रभार, लाइन्स/भवन बनाया है। पुलिस कमिश्नर नें इन सभी अफसरों को सरकार की मंशा पर खरे उतरने का कड़ा निर्देश दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!