पांच लुटेरे गिरफ्तार, एक अपचारी भी है गिरोह में शामिल
वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और क्यू आर कोड के जरिए करते थे लूटपाट
ए अहमद सौदागर लखनऊ। अलीगंज पुलिस और डीसीपी उत्तरी क्राइम की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जाल में फंसाकर लोगों की गाढ़ी कमाई लुटने वाले गिरोह का खुलासा कर रविवार को पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में एक अपचारी भी शामिल है।
डीसीपी उत्तरी के मुताबिक रविवार को क्राइम और अलीगंज की संयुक्त टीम ने रविवार को एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाकर उनके साथ लूटपाट, ब्लैकमेलिंग तथा ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कर उनकी गाढ़ी कमाई लूट लेते थे। इस गिरोह में एक अपचारी भी शामिल है। डीसीपी उत्तरी के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम इंदिरा नगर गाजीपुर निवासी खालिद अहमद, सर्वोदय नगर गाजीपुर निवासी देवकरण सिंह, आजमगढ़ निवासी आकाश पांडेय व सर्वोदय नगर गाजीपुर निवासी सुभाष रावत उर्फ गोलू बताया। इस गिरोह में शामिल अपचारी को पुलिस ने संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।
डीसीपी उत्तरी के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग ऑनलाइन डेटिंग ऐप ग्राइंडर के जरिए से लोगों से संपर्क करते थे। बताया गया कि गिरोह का एक सदस्य पहले पीड़ित के घर या कमरे में जाता था कि कुछ ही देर बाद गिरोह का एक अन्य सदस्य फोन के माध्यम से मौके पर पहुंचकर पीड़ित का वीडियो बनाकर डरा-धमकाकर कहते थे कि वह नाबालिग के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का प्रयास कर रहा है। यह कहते हुए लुटेरों ने जेल भेजवाने की धमकी देकर पीड़ितों की गाढ़ी कमाई लूट कर भाग निकलते थे। यही नहीं गिरोह पीड़ित का क्यू आर कोड के माध्यम से ऑनलाइन धनराशि भी ट्रांसफर करा लेने की बात स्वीकार किया है। डीसीपी उत्तरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को मुखबिर की सूचना पर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को इनके पास से चार मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल व 19999 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बरामद हुए हैं।




