August 8, 2026 3:00 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: तीस लाख की अवैध अफीम बरामद, महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार 

पांच किलो 914 ग्राम अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन व 2,570 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हरियाणा राज्य के यमुनानगर जिले के जगाधरी सिटी क्षेत्र से एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने सोमवार को तीन महिलाओं सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में चारों के पास से करीब तीस लाख रुपए की अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन व 2,570 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ के मुताबिक सूचना मिली थी कि हरियाणा राज्य के यमुनानगर जिले के जगाधरी सिटी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की सप्लाई होने जा रही है। इस सूचना पर एएनटीएफ के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें…

ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जाल फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश 

उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार के मुताबिक पकड़े गए चारों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम मोतिहारी बिहार निवासी नाजरा खातून, मोतिहारी बिहार निवासी तुफान खातून, बिलासपुर यमुनानगर निवासी परमिता देवी व बिलासपुर यमुनानगर निवासी जुल्फिकार बताया। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग अवैध अफीम बिहार से लाकर यूपी व हरियाणा राज्य के सीमा क्षेत्र में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!