तीन किलो 190 ग्राम अवैध अफीम, एक वर्ना कार, तीन मोबाइल फोन व 9,050 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बागपत के रमाला पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से तीन किलो 190 ग्राम अवैध अफीम, एक कार, तीन मोबाइल फोन व 9,050 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 लाख रुपए बताई जा रही है।
एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर एएनटीएफ टीम रमाला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम शामली निवासी अरूण कुमार, उपरोक्त निवासी हरजिंद्र सिंह व नितिन कुमार बताया।
एएनटीएफ टीम का कहना है कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो अवैध अफीम मध्यप्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर हरियाणा, शामली व उसके आसपास इलाकों में बेचने की बात स्वीकार किया है।




