August 8, 2026 3:55 am

नवोदय में खड़वल के होनहारों का जलवा: आकाश और सौरभ ने बढ़ाया औरास ब्लॉक का मान

खड़वल स्कूल के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गज: आकाश और सौरभ की सफलता को बताया औरास की उपलब्धि

औरास। (संवाददाता) उन्नाव प्राथमिक विद्यालय खड़वल के दो होनहार बच्चे आकाश और सौरभ ने अद्भुत प्रतिभा दिखाते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित किया। इसके उपलक्ष में दोनों बच्चों का सम्मान समारोह विद्यालय परिवार की तरफ से आयोजित किया गया । बच्चों ने न सिर्फ अपने मां-बाप बल्कि प्राथमिक विद्यालय खड़वल के समस्त स्टाफ इंचार्ज शिक्षक श्री तैमूर जी, श्रीमती सीता देवी, श्रीमती मोनिका जी, श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव , श्रीमती ममता द्विवेदी आदि के साथ-साथ पूरे गांव,औरास ब्लॉक के मुखिया परम आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार शुक्ला जी और सभी एआरपी श्रीमती अंजू रंजना जी, श्रीमती पूनम जी , श्री राम मिलन जी , श्री मनीष मिश्रा जी एवं श्रीमती शिखा जी साथ ही समस्त बेसिक शिक्षा परिवार का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री संजय कुमार शुक्ला जी ने इन बच्चों से प्रेरणा लेकर गांव के अन्य अभिभावकों बच्चों को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी। एआरपी श्री राममिलन जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करने के साथ-साथ बहुत सी प्रेरक बातें बताते हुए एक प्रेरक गीत जिंदगी में सदा मुस्कुराते रहो…. बच्चों को समर्पित किया। एआरपी श्री मनीष मिश्रा जी ने जीवन में कुछ करना है,तो मन को मारे मत बैठो… पंक्तियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की नसीहत दी। गांव के मुखिया प्रधान पति श्री गिरिजा शंकर जी ने विद्यालय में हर जरूरत में साथ खड़े रहने की बात कही। आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री संजय कुमार शुक्ला जी, एआरपी श्री राममिलन जी, श्री मनीष मिश्रा जी ने दोनों बच्चों को उपहार स्वरूप ब्रह्मास्त्र कॉपी कलम भेंट कर शुभाशीष दिया।अंत में जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!