लखनऊ। (संवाददाता) हजरतगंज क्षेत्र में स्थित प्रेस क्लब में द मदर लैपस वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भव्य आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्षा मानसी प्रीत जस्सी जी और विशेषज्ञ की टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताएं गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
मानसी जी द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रदीप कुमार शुक्ला द्वारा बेहतरीन अंदाज़ में किया गया। इस अवसर पर सम्मानित लोगों में मीना भारती, धीरज गिहार, डॉ रूबी राज सिन्हा, मनोज सिंह चौहान, अभय तिवारी, मुकेश मिश्रा, मानसी बाजपेई,शरद मेहरोत्रा, आशुतोष अवधवाल, यशपाल सिंह थापा, अनामिका सूरी, डॉ पवन सूरी, गीता सिंह शामिल रहे।





