November 4, 2026 8:34 pm

अफसरों का दिशा-निर्देश फेल, नहीं थम रहा अवैध असलहों का प्रदर्शन 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो से सच आया सामने 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी और पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के तमाम कोशिशों के बावजूद भी अवैध असलहों का प्रदर्शन किए जाने का मामला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक कमर में अवैध असलहा लगाकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो से साफ है कि इन्हें शायद पुलिस का खौफ नहीं है।

ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ में प्रकाश में आया है जहां दो युवक अवैध असलहा लेकर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक पुराने लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के कटरा विजन बेग के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी आए दिन मातहतों को दिशा-निर्देश देते हैं कि कोई भी इस तरह की वीडियो बनाते या फिर हर्ष फायरिंग करते दिखे तो उनपर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें। इसके बाद भी राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन किए जाने का सिलसिला नहीं थम रहा है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!