November 4, 2026 9:22 pm

मोहनलालगंज: सामूहिक दुष्कर्म के बाद नशेड़ियों ने की थी महिला की हत्या 

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का किया राजफाश, दो हत्यारोपी गिरफ्तार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज के पद्मिनखेड़ा गांव में अर्धनिर्मित भूखंड में जिस 60 वर्षीय महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी उसकी हत्या उसी के गांव के रहने वाले दो नशेड़ियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीट-पीटकर हत्या की थी।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने शुक्रवार को इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर दो दरिदों को गिरफ्तार किया है।

हालांकि इनकी भूमिका पहले से ही पुलिस भांप गई थी जब एक नशेड़ी घटनास्थल से कुछ दूरी पर नशे की हालत में पड़ा मिला था।

सनद रहे कि मोहनलालगंज क्षेत्र के पद्मिनखेड़ा में एक 60 वर्षीय महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दरिदों ने शव को एक प्लाट में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और दरिंदगी की पुष्टि हुई थी। महिला उसी के गांव के रहने वाले राजेन्द्र के अर्धनिर्मित मकान में पिछले सात साल से रह रही थी। उसका अपना घर राजेन्द्र के अर्धनिर्मित मकान से कुछ दूरी पर है। रोज की तरह वह अर्धनिर्मित मकान में थी कि देर रात दरिदों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले थे।

इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने शुक्रवार को पद्मिनखेड़ा गांव के रहने वाले राजेश उर्फ गुड्डू पुत्र राम प्रसाद व हरिराम रावत पुत्र बुधई को गिरफ्तार कर किया है।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों मृतक महिला के साथ शराब पी रहे थे फिर हम लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया तो महिला गाली-गलौज करने लगी थी। तभी शराब के नशे में धूत दोनों शराबियों ने महिला के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया उसके बाद किसी को पता न चले उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकलने की बात स्वीकार किया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!