November 4, 2026 9:41 pm

“डबल इंजन सरकार महंगाई रोकने में नाकाम, जनता त्राहि-त्राहि कर रही: प्रियंका गुप्ता”

लखनऊ। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहाकि महंगाई से आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है और डबल इंजन की सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। योगी सरकार पूरी तरह संवेदनहीन होकर भाषणों और जुमलों तक सीमित रह गई है।

उन्होने कहा कि विगत 12 वर्षों में रसोई गैस 128 प्रतिशत महंगी हो गई है और सब्सिडी वाला जो घरेलू गैस सिलेण्डर साल में 12 मिलता था वह घटकर 4 हो गया है। मध्यम वर्गीय परिवार इस सब्सिडी से पूरी तरह से बाहर हो गये हैं। महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल हो गया है खाद्य सामग्री की मंहगाई दर 7.74 प्रतिशत पहुंच चुका है। भाजपा के ही कई शासित राज्यों में सब्सिडी के 12 सिलेण्डर दिये जा रहे हैं फिर उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

प्रियंका गुप्ता ने कहा कि चीनी 60 से 70 रूपये प्रति किलो बाजार में बिक रही है, दीपावली जैसे त्योहार पर आम जनता के लिए चीनी की मिठास फीकी हो गई है। भाजपा की एक पूर्व मंत्री ने एक जुमला दिया था कि बटन दबाओ-चीनी 13 रू0 किलो पाओ और उसके बाद नौ-दो-ग्यारह हो गईं जबकि यू0पी0ए0 सरकार में सरकारी राशन की दुकान पर 13 रू0 प्रति किलो आम जनता के लिए उपलब्ध था।

उन्होने कहा कि किसानों के गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया परन्तु चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। रोज मर्रा की जरूरत की आवश्यक वस्तुएं जैसे प्याज के दाम रूला रहे हैं, दूध के दाम बेतहाशा बढ़ गये हैं, दालों के दाम 200 के पार हो चुके हैं। सरसों का तेल और रिफाइन्ड आयॅल भी एक दूसरे से मंहगे होने की प्रतिस्पर्धा में 200 के पार हो चुके हैं। नमक जैसी अनिवार्य खाद्य पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हैं।

प्रियंका गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उ0प्र0 की महिलाएं अब भाजपा के जुमले में आने वाली नहीं है, यही कारण है कि महंगाई और रसोई के बिगड़ते बजट को लेकर आधी आबादी जिस तरह भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए आतुर है, आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!