November 11, 2026 10:09 pm

गोमतीनगर: सआदतगंज से लापता युवक का शव गोमती नदी से बरामद

मोबाइल फोन में मिले सुसाइड नोट में ससुराल वालों को ठहराया मौत का जिम्मेदार

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के रिवर फ्रंट स्थित गोमती नदी में एक युवक ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ टीम की मदद से बुधवार को शव को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन के बाद सामने आया है कि युवक मंगलवार देर रात से लापता था। नदी किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पर एक मोबाइल फोन चालू हालत में पड़ा मिला। मोबाइल में युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को ठहराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक मंगलवार देर रात पुलिस गश्त कर रही थी कि समता मूलक चौराहे से कुछ दूरी पर गोमती नदी किनारे एक लावारिस हालत में मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिसके ऊपर एक मोबाइल फोन चालू हालत में पड़ा था।
पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए जानकारी की तो मोटरसाइकिल मालिक की पहचान सआदतगंज निवासी जीशान पुत्र मोहम्मद शकील के रूप में हुई।
खबर मिलते ही जीशान के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बताया कि उनका बेटा जीशान अपने बहनोई सैफू के पास फोन कर कहा कि जान देने जा रहा हूं और मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी ससुराल वाले हैं।
यह सुनते ही पुलिस एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक की तलाश के लिए गोमती नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया तो बुधवार को 27 वर्षीय मोहम्मद जीशान के शव को बरामद कर लिया।
मृतक की पहचान कटरा खुदायार खां सआदतगंज के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!