August 8, 2026 2:19 am

अंडरग्राउंड विद्युत केबिल कटने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज रहीमाबाद थाना के निकट महीने से खुदे नाले की सफाई के दौरान मलिहाबाद इलाके में अंडरग्राउंड तेतिस हजार की केबिल कटने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई इलाके के लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ेगा।

इसके अलावा स्थानीय चौराहे पर पेड़ काटने के दौरान पेड़ की डाल गिरने से ग्यारह हजार बिजली आपूर्ति बाधित हो गई केबिल कटने की तहरीर बिजली विभाग ने रहीमाबाद थाने पर दी है

ज्ञात हो कि रहीमाबाद पावर हाउस से मलिहाबाद तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के बिजली विभाग ने पावर हाउस से मलिहाबाद तक लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे अंडरग्राउंड केबिल डाल कर आपूर्ति की जा रही थी रहीमाबाद थाना के निकट एन एच आर सी द्वारा सड़क पर पानी न भरने पाए इसलिए नाले का निर्माण का कार्य चल रहा है शनिवार को एन एच आर सी द्वारा नाले की सफाई के दौरान मलिहाबाद तक गयी तेंतीस हजार की बिजली केविल कट गई। जिसके चलते मलिहाबाद टाउन भतोइया कटौली कहला सुरगौला सलामत खेड़ा औलिया खेड़ा धना खेड़ा नई बस्ती सहित दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिसके चलते सैकड़ों गांवों के लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ेगा क्योंकि विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं जाने के लिए देर शाम तक कोई प्रयास नहीं किया गया है जिसकी तहरीर रहीमाबाद थाना पर बिजली विभाग ने दी है वहीं रहीमाबाद चौराहे पर एन एच आर सी द्वारा सड़क किनारे पेड़ काटने से पेड़की डाल नीचे से निकली तेंतीस हजार पर जा गिरी जिसके चलते बिजली लाइन व खम्भा टूट गया जिसके चलते रहीमाबाद आधे चौराहे बलदेव खेड़ा सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!