November 3, 2026 7:02 am

सदर विधायक सुरेश यादव ने देवा रोड पर किया नए मेडिकल स्टोर का उद्घाटन, 24 से 48 घंटे में उपलब्ध होंगी दुर्लभ दवाएं

लखनऊ। देवा रोड स्थित यादव कॉम्पलेक्स में बेहतर स्वास्थ्य के लिए सस्ती और गुणवक्ता युक्त ओरिजिनल कंपनी की दवा का स्टोर श्री खाटू श्याम मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन बाराबंकी सदर विधायक सुरेश यादव ने किया। यह स्टोर श्री खाटू श्याम मेडिकल स्टोर जो चखार चौराहा पर स्थित है। जिसका संचालन सूर्यांश यादव और सहयोगी के रूप में शिवांश यादव द्वारा किया जाएगा।

इस उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के बहुत से सम्मानित लोग और शुभ चिंतक उपस्थित होकर मेडिकल स्टोर के खुलने पर अपना शुभकामनाएं दिया।

स्टोर के संचालक सूर्यांश यादव ने बताया कि हमारे स्टोर की सुविधा फोन पर भी उपलब्ध है कोई भी फोन करके दवा मंगा सकता है और दवा न होने पर 24 से 48 घंटे के बीच दवा उपलब्ध कराई जाएगी क्षेत्र में दवा की कमी के कारण किसी को कोई समस्या ना आए उसका पूरा ध्यान रखने की जिम्मेदारी है।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!