न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। विंग कमांडर/कमान अफसर ए0 गुणशेकर ने बताया कि अग्निवीर वायु इनटेक फरवरी, 2025 (महिला एवं पुरूष) की भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 08 जुलाई, 2024 से 28 जुलाई, 2024 तक नियत है। पंजीकरण एवं अधिसूचना का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस भर्ती में दिनांक 03 जुलाई, 2004 और 03 जनवरी, 2008 (दोनों तिथियॉ सम्मिलित) के बीच जन्मे पात्र अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने हेतु योग्य है। भर्ती प्रक्रिया की प्रथम चरण की ऑनलाइन ई-परीक्षा दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 से प्रारम्भ होगी।





