August 8, 2026 2:18 am

अग्नि सचेतक प्रशिक्षण में 280 प्रशिक्षु हुए सम्मिलित

लखनऊ। अग्नि सचेतक प्रशिक्षण आग से लखनऊ को सुरक्षित रखने के अभियान का चौथे दिन प्रशिक्षण में 280 प्रशिक्षु सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण आयोजक शिवदरस प्रसाद अग्निशमन अधिकारी गोमती नगर लखनऊ द्वारा बताया गया कि आज प्रत्येक दिवस की तरह ट्रेनिंग प्रारम्भ हुई । श्री प्रसाद ने बताया कि आग एक प्रकार की रासायनिक प्रक्रिया है । जिसमें कोई भी ज्वलनशील पदार्थ चाहे वह ठोस हो ,तरल हो या गैस हो, जब किसी प्रकार से गर्मी प्राप्त करके अपने ज्वलनांक बिंदु पर पहुंच जाता है तो हवा में उपलब्ध ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर जलने लगता है। जिससे गर्मी पैदा होती है तथा पदार्थ के जलने से कार्बन डाई ऑक्साइडया कार्बन मोनोऑक्साइड,जिसे धुआ कहते हैं पैदा होती है तथा जलने वाला पदार्थ का रूप व आकर भी बदल जाता है।

इसके अतिरिक्त कभी-कभी विस्फोटक पदार्थ के द्वारा आवाज भी पैदा होती है। कभी-कभी कुछ पदार्थ ऑक्सीजन के अभाव में भी जलते हैं जैसे मैग्नीशियम, कार्बन डाइऑक्साइड गैस तथा मोमबत्ती, क्लोरीन गैस में भी जलता है इसे भी कम्बश्चन कहा जाता है ।जलने वाला पदार्थ जिसको हम ईंधन या फ्यूल कहते हैं । गर्मी जिसका मध्यम कुछ भी हो सकता है। हवा में सुलभ उपलब्ध ऑक्सीजन। यह तीनों पदार्थ में से किसी एक के अभाव में सामान्यत: आग प्रज्वलित नहीं हो सकती है। विभिन्न प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने की प्रक्रिया को देखते हुए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल और अग्निशामक यंत्रों को चलाकर आग बुझाने का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रत्येक प्रशिक्षु अग्नि सचेतक आग बुझाने,आग से बचाव एवं अग्निशामक यंत्रों को चलाने का अभ्यास कराया जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!