October 28, 2026 5:55 am

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर आपदा मित्र ने किया अलर्ट, ग्रामीणों को किया सचेत

महोली, सीतापुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव को लेकर उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर तक अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 29 और 30 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की आशंका है। इससे दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

इसको देखते हुए योगी सरकार अलर्ट हो गई है और राहत आयुक्त कार्यालय ने आम लोगों और किसानों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने की अपील की है।

इसी क्रम में आपदा मित्र, अग्नि सचेतक, नागरिक सुरक्षा सेक्टर वार्डन आशीष कुमार, ग्राम बरातपुर, तहसील महोली, जिला सीतापुर ने क्षेत्र के लोगों को सचेत करते हुए कहा –

28 से 31 अक्टूबर के बीच खुले में न रहें, पेड़ों और कच्ची दीवारों से दूर रहें।

किसान भाई अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और इस दौरान खेत में न जाएं।

गरज-चमक के दौरान मोबाइल, टीवी बंद रखें और पक्के मकान में रहें।

तेज हवा में टीन-छप्पर उड़ने का खतरा है, उन्हें रस्सी से बांधकर रखें।

किसी भी आपात स्थिति में अपने नजदीकी प्रशासन और आपदा मित्र को सूचित करें।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित आपदा मित्र के रूप में वह 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तैयार हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!