मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम रामनगर माजरा जिदौर निवासी रतिराम (45) ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के बाहर खुद पर तारपीन का तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया जिसको जलता देख परिजनों ने तुरंत आनन फानन में उसके ऊपर रजाई से डालकर आग को बुझाया लेकिन तब तक उसका शरीर पूरी तरह से जल चुका था। जिसे घायल अवस्था में मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर लखनऊ रेफर कर दिया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित किया।
ग्रामीणों ने बताया काफी दिनों से वह दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदि था। जिसके चलते उसने तारपीन तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव में ऐसी पहली घटना हुई है। रहीमाबाद पुलिस ने शव को पंचायत नमाभराकर शव का पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा गया जहां देर शाम को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद में मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया की कार्रवाई में जुट गई है।




