November 12, 2026 8:03 pm

हजरतगंज: विधानभवन के पास दंपति ने मासूम बच्चों के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

मौके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पहुंच कर सुरक्षित बचा लिया

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र के विधानभवन स्थित गेट नंबर तीन के बाहर गुरुवार को एक दंपति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दंपति सहित सभी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस दंपति व बच्चों को हजरतगंज कोतवाली लेकर आई जहां उनसे पूछताछ कर रही है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज शिवानंद मिश्र के मुताबिक पूछताछ में दंपती ने बताया कि वह बहराइच जिले के कैसरगंज के रहने वाले हैं। बताया कि उसकी मां की वर्ष 1999 में मौत हो चुकी थी तथा वर्ष 2000 में उनके पिता द्वारा दूसरी शादी कर ली थी जिसका 18 फरवरी 2026 को देहांत हो गया। आरोप है कि तभी उनकी सौतेली मां द्वारा उसकी पहली मां के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर पुश्तैनी जमीन पर पर कब्जा कर लिया।
दंपति का आरोप है कि वह इस मामले में स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग के आलाधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर यह कदम उठाने की बात बताया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!