August 8, 2026 2:18 am

अध्यक्ष, राजस्व परिषद के नेतृत्व में राजस्व परिषद में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ.। अध्यक्ष, राजस्व परिषद, अनिल कुमार के नेतृत्व में राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश में आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने महर्षि पतंजलि के योग सूत्र ’’योगश्चित्तवृत्ति निरोधः’’ से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिचित कराते हुए योग का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने योग के सैद्धांतिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अष्टांग योग के आठ अंगों-यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि-की व्याख्या की। अध्यक्ष ने कहा कि योग न केवल शारीरिक व्यायाम है, बल्कि यह मन और चित्त की वृत्तियों को नियंत्रित करने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और निरंतर अभ्यास करें।

योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व परिषद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!