August 8, 2026 2:26 am

अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, एक यात्री की मौत 6 घायल

लखनऊ। (संवाददाता) हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बघौली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क किनारे खेत में कई मीटर तक जा घुसी। हादसे में एक अज्ञात पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस लखनऊ की ओर जा रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह खेत में दूर तक चली गई।

दुर्घटना में सुषमा (60 वर्ष), पत्नी स्व. लालता प्रसाद, निवासी सन्दरिया बाग, पुरानी गला मंडी, संडीला, छोटी बिटिया (35 वर्ष), पत्नी पंकज, निवासी बराडाल, सुरसा, सुशील (45 वर्ष), पुत्र लालता प्रसाद, निवासी सन्दरिया बाग, संडीला, रोशन (30 वर्ष), पत्नी मनीष, निवासी भीठाधान, बघौली, सुषमा (45 वर्ष), पत्नी राजेश, निवासी अदिलापुर माजरा भेलवा, बघौली,चमेली (65 वर्ष), पत्नी रामाश्रय, निवासी उमरी, टड़ियावां घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस व 108/102 एंबुलेंस को सूचना दी गई। सभी को 108/102 एंबुलेंस घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है और मृतक अज्ञात पुरुष की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!