August 8, 2026 2:16 am

​अमृत सरोवर बना ‘गंदगी का अंबार’: ताला सराय में पीएम के सपनों पर फिर रहा पानी, सुध लेने वाला कोई नहीं।

उन्नाव औरास। औरास ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताला सराय में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही धज्जियां प्रधानमंत्री के सपनों पर लगा रहे पलीता।

ग्राम पंचायत ताला सराय में बना लाखों रुपयों की कीमत से अमृत सरोहर तालाब में लगा गंदगी का अंबार अमृत सरोहर तालाब में लोगो का घूमने जाना और वहां बैठना अमृत सरोहर तालाब एक आकर्षक तालाब बना था लेकिन अब यह तालाब गंदगी का अंबार बन गया है, अमृत सरोहर तालाब के सामने टूटा रास्ता जो मौत की दावत दे रहा हैं कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया लेकिन किसी के भी कानों पर जू नहीं रेगता जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं

ग्रामीणों का कहना कि यह तालाब सबसे सुंदर तालाब बना था जिसमें सभी ग्राम वासी घूमते टहलते थे लेकिन अब इस तालाब में इतनी गंदगी फैली हुईं हैं कि वहां जाने का मन नहीं करता यहां पर किसी भी प्रकार की साफ सफाई नहीं होती हैं

अब देखना यह होगा कि इस तालाब की साफ सफाई होती हैं कि नहीं कि जिम्मेदार लोग बैठ कर मलाई ही खाते रहेंगे

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!