August 8, 2026 2:25 am

अवंती बाई लोधी जी का जीवन साहस व त्याग की अप्रतिम मिशाल  – केशव प्रसाद मौर्य

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को जी पी ओ के सामने हजरतगंज मे स्थापित वीरांगना अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

1857 की क्रांति को नई दिशा देने वाली, अमर बलिदानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण नमन किया।

कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी जी का जीवन साहस व त्याग की अप्रतिम मिशाल है

वह मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु अदम्य संघर्ष का प्रतीक थी। उन्होंने अन्याय और पराधीनता के विरुद्ध वीरता की अद्भुत मिसाल पेश की और समाजहित व राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का ध्येय बनाया। रानी अवंती बाई लोधी जी का पराक्रम और राष्ट्रसेवा सदा अमर रहेगी, उनके आदर्श नयी पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एम एल सी भपेन्द्र चौधरी व अन्य प्रमुख गणमान्य लोगो की गरिमामयी मौजूदगी रही।

सभी ने वीरांगना अवन्तीबाई लोधी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!