August 8, 2026 2:25 am

अवध एकेडमी इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। अवध एकेडमी इंटर कॉलेज, चिनहट में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि यादव की उपस्थिति में हुआ। ध्वजारोहण का कार्य श्री अरविंद यादव द्वारा संपन्न किया गया।

विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों एवं अध्यापकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रेरणादायक वक्तव्य दिए।

मुख्य वक्ता के रूप में अनीता यादव, के. एस. पांडेय, पारो प्रवीण एवं पूर्णिमा सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंकित वर्मा, धीरज वर्मा, अजय चौधरी, अंकिता मिश्रा, वंदना मिश्रा, शिवानी गुप्ता एवं अरजु यादव उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!