लखनऊ। (संवाददाता) चिनहट में मंदिर चलो अभियान को लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भारी बारिश और तूफान के बीच भक्तों की भारी संख्या रामलीला मैदान में स्थित राम चबूतरा पर मंगलवार को शाम 7:00 बजे से 11 वा आयोजन सम्पन्न हुआ।
आज के इस आयोजन में भक्तों की भारी संख्या रही सभी ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पार्षद अरुण राय के इस आयोजन को भव्य बताया और कहा कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में शामिल होने से बहुत लाभ मिल रहा है और जीवन में बहुत ही शानदार परिवर्तन हो रहा है। इस आयोजन में महिला भक्तों की बडी संख्या देखने को मिली।
मीडिया से बात हुए बीजेपी पार्षद अरुण राय ने कहा कि यह मंदिर चलो अभियान पूरे देश में शुरू हो गया है जिससे समाज में बेहतर परिवर्तन हो रहा है। जो समाज के लिए बहुत ही अच्छा है , प्रभु हनुमान जी की कृपा से सभी का जीवन शानदार होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बृजराज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पाण्डेय, सत्यदेव दुबे, अनिल सोनी, नवीन राय, नरेंद्र श्रीवास्तव ,प्रदीप विश्वकर्मा, आराध्य पांडे , साध्वी खुशबू दिनेशानंद सरस्वती ,पूर्व पार्षद स्नेह लता राय, शिव देवी एवं प्रीति चतुर्वेदी, कुमकुम मुख्य रूप से उपस्थित रही।





